बनेड़ा में ईदुल फितर उल्लास के साथ मनाई, अमन-चैन की मांगी दुआएं

X
बनेड़ा। बनेड़ा सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को मुस्लिम समाज ने ईदुल फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। सुबह समुदाय के लोग जुलूस के रूप में ईदगाह पहुंचे, जहां शहर काजी फुरकान अहमदसाहब ने नमाज अदा कराई एवं मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में खीर, पूड़ी और सिवैयां बनाकर फातेहा दिलाई गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। वहीं, पर्व के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपखण्ड के कमालपुरा, मेघरास, रायला, सहित अन्य गांवों में भी ईद का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।
Next Story
