गुर्जर बने जिला महामंत्री

गुर्जर बने जिला महामंत्री
X

बनेड़ा (हेमराज तेली) अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संगठन विस्तार के तहत शुक्रवार को समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विनोद गुर्जर सुल्तानगढ़ को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा विनोद गुर्जर की कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला महामंत्री विनोद गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष धाभाई और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज को संगठित करने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। विनोद गुर्जर की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही बनेड़ा क्षेत्र सहित सुल्तानगढ़ में समाज के लोगों और खासकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Next Story