जाट बने अध्यक्ष

जाट बने  अध्यक्ष
X

बनेड़ा (हेमराज तेली) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत सक्रिय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में संगठन द्वारा मनोज जाट को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश महासचिव केशव तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और RGPRS के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव की अनुशंसा व अनुमोदन के बाद की गई है। मनोज जाट के पिछले कार्य अनुभव और कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार मनोज जाट का कार्यकाल दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि जाट जमीनी स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। मनोज जाट की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही बनेड़ा और शाहपुरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि युवा और ऊर्जावान नेतृत्व मिलने से संगठन को ब्लॉक स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने मनोज जाट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Next Story