ओलावृष्टि से खराब फसलों पर मुआवजे की मांग को लेकर बनेड़ा में ज्ञापन कल

बनेड़ा (भीलवाड़ा)। तहसील क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, ब्लॉक बनेड़ा सोमवार 23 फरवरी 2026 को उपखंड अधिकारी, बनेड़ा को ज्ञापन सौंपेगा। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जाट ने बताया कि किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की जाएगी कि प्रभावित गांवों में तत्काल प्रभाव से गिरदावरी व विशेष सर्वे करवाकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही पूर्व में हुए खराबे के दौरान राजस्व आईडी नहीं चलने से जिन किसानों का मुआवजा अटका हुआ है, उसका भी त्वरित समाधान कर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी जाएगी।
मनोज जाट ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठजन, पूर्व अध्यक्ष, कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों, किसान साथियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसानों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया।
