बनेड़ा में विधायक बैरवा ने किया विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण

बनेड़ा में विधायक बैरवा ने किया विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण
X

बनेड़ा (के.के. भण्डारी) । क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ 2 अप्रैल 2026 को बनेड़ा में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर क्षेत्रवासियों को आधारभूत सुविधाओं की सौगातें सौंपी।

इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ आगाज:

कंचन गेट के समीप अंबेडकर भवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान विधायक बैरवा ने निम्नलिखित विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया:

रोडवेज़ बस स्टैंड: यात्रियों की सुविधा हेतु नवीन भवन का शिलान्यास किया गया।

अटल प्रगति पथ: सुगम आवागमन के लिए नवनिर्मित पथ का लोकार्पण हुआ।

अंबेडकर भवन: सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भवन का उद्घाटन किया गया।

जनता को समर्पित विकास कार्य:

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार आएगा और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने विकास की इस गति को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद:

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, महामंत्री राजमल माली, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह सहित शंकर लाल कुड़ी, ऊषा देवी व्यास, संपत माली व देबी लाल माली जैसे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशासनिक स्तर पर थानाधिकारी बच्छ राज धायल, नगर पालिका ईओ प्रकाश साहू एवं तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags

Next Story