राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजन

राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजन
X

बनेड़ा (( KK Bhandari )) जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो परिवार, समाज और देश प्रगति करता है। सशक्त नारी ही सशक्त समाज की पहचान है। राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राज्य महिला नीति के तहत व्यक्तिगत सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का प्रारंभ महाविद्यालय की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कन्हैया लाल मीणा ने बताया कि छात्राओं के लिए स्वयं की रक्षा उनका सबसे बड़ा दायित्व है और इस दायित्व का निर्वहन तभी हो सकेगा, जब वह स्वयं प्रशिक्षित होंगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राओं का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही; साथ ही इस आत्मविश्वास से आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने में भी सक्षम हो सकेंगी।

उक्त कार्यशाला में भीलवाड़ा के निर्भया स्क्वॉड से आत्मरक्षा कमांडो राजकुमारी चौधरी और बनेड़ा थाना से महिला कांस्टेबल रेणु शर्मा उपस्थित हुईं। इन्होंने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों और स्वयं के बचाव हेतु विभिन्न उपायों पर छात्राओं से चर्चा की। छात्राओं को सदैव निर्भय होकर विकट परिस्थितियों का सामना करने हेतु प्रेरित किया। इन्होंने बताया कि छात्राएं संकट की घड़ी में घरेलू वस्तुओं के उपयोग से भी स्वयं सुरक्षित हो सकती हैं। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ज्योति रानी रिठोदिया ने बताया कि सुरक्षित छात्राएं ही देश के भविष्य को सुरक्षित रख सकती हैं। अतः पूरे आत्मविश्वास और मनोबल के साथ आत्मरक्षा की तकनीक को सीख कर तथा इनका निरंतर अभ्यास करते हुए विपरीत परिस्थितियों में इनका प्रयोग अवश्य करें। महिला प्रकोष्ठ सह प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने भी छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु प्रोत्साहित किया।

उक्त कार्यशाला में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई, सुबोध कुमार शर्मा, सीताराम, शिवराज गोठवाल, ऋतुराज टोंग्या, राजकुमार मीणा, रघुनाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Story