बरण में ग्रामीण सेवा शिविर संपन्न

बनेड़ा ( KK Bhandari ) बनेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बरण में विधायक डॉ लालाराम बैरवा द्वारा विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण सहित शहीद भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया ।

वही विधायक बैरवा ने ग्रामीण सेवा शिविर में देवतुल्य जनों से संवाद कर उनकी समस्या सुनी व गंभीरता से उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।

इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण-

1. DMFT योजनान्तर्गत निर्मित आदर्श खेल स्टेडियम ग्राम बरण के निर्माण कार्य

2. ग्राम एकलिंगपुरा में श्मशान घाट में विश्रांति गृह निर्माण कार्य का लोकार्पण

3. ग्राम एकलिंगपुरा में सी सी ब्लॉक रोड निर्माण का लोकार्पण

4. ग्राम रघुनाथपुरा में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण

5. शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

6. बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण

7. शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दीवार निर्माण का लोकार्पण

8. ग्राम बरन अम्बेडकर पार्क का लोकार्पण

11. ग्राम बरण कबूतर खाने का लोकार्पण

10. ग्राम बरण में आम रास्ते का लोकार्पण

11. ग्राम बरण में विद्यालय की दिवार निर्माण कार्य का लोकार्पण

12. ग्राम बरण में श्मशान घाट विश्रान्ति गृह निर्माण कार्य का लोकार्पण

13. ग्राम बरण नृसिंह माता के भूमि पूजन

14. ग्राम बरण में नृसिंह माता के मंदिर द्वार का लोकार्पण

15. ग्राम बरण में GSS का लोकार्पण

16. ग्राम बरण श्मशान में स्नान गृह का लोकार्पण

सम्पर्क सडक NH-48 से एकलिंगपुरा, 1.50 (GC -13 में प्रस्तावित)

एराडी खेडा से बरण सडक, 1.50 किमी (जीसी 13 में प्रस्तावित) DMFT से।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा, जिला प्रमुख बरजी बाई भील, पूर्व प्रधान गजराज सिंह, बनेडा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, सरपंच बरण चुन्नी लाल खटीक, समाज सेवी राजु जाट, कासोरिया सरपंच - रामद‌याल ओझा, मेंघरास सरपंच - सांवर सेन, बनेडा मंडल महामंत्री प्रहलाद बैरवा, सरपंच लाम्बिया - प्रेम शंकर, मंडल मंत्री कैलाश माली, समाज सेवी प्रभुलाल खटीक, कन्हैया लाल गोल्डमैन, सरपंच बल्दरखा श्याम शर्मा, सरपंच मुंशी - भागचन्द कुमावत, जमना लाल, उपसरपंच बरण - देवी लाल गाडरी सहित प्रबुद्ध नागरिक व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।

Next Story