300 दिन से संपत प्रजापति भारत पैदल यात्रा पर, ग्राम वासियों ने बांधे परिंडे

X
By - मदन लाल वैष्णव |23 May 2024 12:38 PM IST
बनेड़ा ( KK Bhandari )! तहसील क्षैत्र के ग्राम सुल्तानगढ़ के युवा संपत प्रजापति छोटी सी उम्र में भारत देश की पेदल यात्रा पर है। इस यात्रा का मकसद भारतीय संस्कृति और युवा जागृति का निरंतर प्रयास कर जन जन तक पहुंचाना है। भारत की पैदल यात्रा के 300 दिन पुरे हो गए तथा यात्रा निरंतर जारी है। इस उपलक्ष में सुलतानगढ़ ग्राम वासियों और आसपास के क्षेत्र वासियों द्वारा तेज गर्मी के मध्य पक्षियों के पानी पीने के लिए 300 परिंडे जिम्मेदारी के साथ बांधकर एक अनोखे तरीके से संपत प्रजापति को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एकलिंगपुरा, सालरिया कला ,रायला, राक्षी ,मांडल साहित अन्य कई जगहो पर गांव के बड़े बुजुर्गों तथा युवाओ द्वारा परिंडे बांधे गए।
Next Story
