बनेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ

बनेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ
X


बनेड़ा (( KK Bhandari ))

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पीएम अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत सामरिया के सान्निध्य में हुआ।

कार्यक्रम प्रभारी भरत कुमार चावला ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य बसंत सामरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज हित में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवक गांव में स्वच्छता, पौधारोपण, जनजागरूकता रैली तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Next Story