बनेड़ा में आवारा सांड का आतंक, महिला घायल - लोगों में भारी आक्रोश

बनेड़ा में आवारा सांड का आतंक, महिला घायल - लोगों में भारी आक्रोश
X

बनेड़ा (( KK Bhandari )) कस्बे के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक आवारा सांड ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को सांड के चंगुल से बचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त सांड आए दिन राह चलते लोगों पर हमला करता रहता है, जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

कस्बे में बढ़ती इस समस्या को लेकर अब आमजन प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Next Story