विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए

विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए
X

बनेड़ा (हेमराज तेली) सर्दी के बढ़ते सितम के बीच बनेड़ा क्षेत्र के लापिया गाँव में परोपकार की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। बुधवार को गाँव स्थित देवनारायण शिक्षण संस्थान में कंचनबाई पुरुषोत्तम ट्रस्ट बनेड़ा के सौजन्य से छात्र-छात्राओं को शीत लहर से बचाव हेतु ऊनी स्वेटर और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंचनबाई पुरुषोत्तम ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं इंजीनियर शंभुलाल जोशी थे। जोशी ने विद्यार्थियों को स्वेटर और कॉपी-किताबें वितरित करने के साथ ही संस्थान के विकास के लिए विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु आवश्यक इलेक्ट्रिकल सामान भेंट किया। संस्थान के संचालन हेतु 12,000 रुपये वार्षिक किराया राशि का चेक सौंपा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट भविष्य में भी संस्थान की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। संस्थान के संचालक नारायण लाल गाडरी ने ट्रस्ट अध्यक्ष शंभुलाल जोशी का माल्यार्पण कर और साफा बंधाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी प्रोत्साहन मिलता है। इस सेवा कार्य के दौरान पूर्व वैद्य चिकित्सक जगदीश चंद्र जांगिड़, समाजसेवी प्रकाश जांगिड़, प्रभु लाल गाडरी सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थें। सभी ने ट्रस्ट द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की। इंजीनियर शंभुलाल जोशी अध्यक्ष कंचनबाई पुरुषोत्तम ने कहां कि शिक्षा और सेवा का संगम ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करना है।

Tags

Next Story