वजीर बने अध्यक्ष

X
By - vijay |16 Dec 2025 6:50 PM IST
बनेड़ा (हेमराज तेली) राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव मंगलवार को निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी शिवकुमार सोनी एवं प्रकाश चन्द्र जोशी के पर्यवेक्षण में यह प्रक्रिया पूरी हुई। नवीन कार्यकारिणी में वजीर खां कायमखानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जिसमें अध्यक्ष वजीर खां कायमखानी, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार जीनगर, महामंत्री ओमप्रकाश सुवालका, संयुक्तमंत्री कंचन शर्मा, संगठनमंत्री शबीर खां, कोषाध्यक्ष भारती सुथार, क्षेत्रीय सलाहकार निशा देवी, कांता देवी, फूलचंद, परमेश्वरी नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद नवीन गठित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर भव्य सम्मान किया।
Next Story
