मॉडल स्कूल बनेड़ा के दो छात्रों का स्काउट गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार समारोह में चयन

X
By - vijay |10 Feb 2026 3:42 PM IST
बनेड़ा (( KK Bhandari )) मॉडल स्कूल बनेड़ा के दो छात्रों का स्काउट गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार समारोह में चयन हुआ ।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा के प्रधानाचार्य भरत देव धाभाई ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में होने वाले राज्य पुरस्कार समारोह में स्थानीय विद्यालय के यूनिट लीडर दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो छात्र रौनक गारू व आयुष सिंह गौड़ सम्मिलित होंगे । स्थानीय संघ बनेड़ा के सचिव सुरेश चंद्र शर्मा व समस्त स्टाफ साथियों ने राज्य पुरस्कार में सम्मिलित होने वाले दोनों छात्रों को बधाई दी ।
Next Story
