वैदिक मंत्रोचार के साथ किया श्रीराम शोभायात्रा का स्वागत

वैदिक मंत्रोचार के साथ किया श्रीराम शोभायात्रा का स्वागत
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह ) विजयादशमी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया| दशहरा के पावन पर्व पर शहर के फवारा चौक राजनगर शाम के समय आतिशबाजी शुरू हुई, पुतले के दहन से पूर्व संत चेतनदासजी आश्रम से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई जो दानी चबूतरा, शितलामता होते हुए फव्वारा चौक पहुंची, बेंड पर मधुर स्वरलहरियों के बीच सभी भक्त आनंद लेते हुए पधारे| समिति की प्रवक्ता उमा कुमावत ने बताया कि नर्बदेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा श्री राम जी का वैदिक मंत्रोचार के साथ स्वागत किया गया साथ ही राज्याभिषेक के बाद मंदिर प्रागंण में भगवान की महाआरती की गई एवं 71 फीट ऊंचाई पर भगवा ध्वज भगवान राम का रावण पर विजय पर फहराया गया, बाद में प्रभु श्री राम ने तीर लगाई गई चिंगारी से रावण के पुतले का दहन किया, बुराई के प्रतीक रावण का अंत हो गया, असत्य पर सत्य की विजय का नजारा देख हजारों नर नारी एवं बाल गोपाल का मन मयूर हो उठा, इस दौरान नर्बदेश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश निष्कलंक, अजित उपाध्याय, मुरली भोई, कार्तिक बापडोत,दीपक खत्री,सुरेश माली, प्रहलाद वैष्णव, रतन साहू, कैलाश पुरोहित, अमित सोनी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

Next Story