जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने जीते पदक

जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप:  खिलाड़ियों ने जीते पदक
X

भीलवाड़ा। जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हुल्क फिटनेस जिम भिलवाड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के 105 किलोग्राम भार वर्ग में तोहिद ने स्क्वाट में 90 किग्रा, बेंच प्रेस में 70 किग्रा एवं डेडलिफ्ट में 150 किग्रा वजन उठाकर कुल 310 किलोग्राम भार उठाया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं सब-जूनियर वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में शाबिर सिलावट ने स्क्वाट में 90 किग्रा, बेंच प्रेस में 55 किग्रा एवं डेडलिफ्ट में 115 किग्रा वजन उठाकर कुल 260 किलोग्राम भार उठाया तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story