उदयपुर में सजेगा खेलकूद का रोमांच:: 5 मार्च से शुरू होगी 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता

5 मार्च से शुरू होगी 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता
X


उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर आगामी 5 से 7 मार्च तक प्रदेशभर के सिविल सेवकों के खेल कौशल की गवाह बनेगी। 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

850 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, सात संभागों के बीच होगा मुकाबला

एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन में राजस्थान के सभी संभागों से लगभग 850 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान टेबल टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं शहर के प्रमुख खेल मैदानों और स्टेडियमों में आयोजित की जाएंगी।

चाक-चौबंद होंगी व्यवस्थाएं: प्रशासन ने सौंपी जिम्मेदारियां

कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता है। परिवहन, खेल मैदानों की उपलब्धता और उद्घाटन-समापन समारोह की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंप दी गई है।

बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, परिवहन अधिकारी मुकेश डाड और नगर निगम व यूडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस आयोजन को राज्य स्तरीय मानकों के अनुरूप भव्य और यादगार बनाया जाए।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story