स्मृति मंधाना के बाद आशा शोभना का कमाल, भारत ने साउथ अफ्रीका को 143 रनों से दी मात

X
By - राजकुमार माली |16 Jun 2024 8:34 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनेड मैच में एकतरफा खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को 143 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही। पहले स्मृति मंधाना ने बल्ले से कमाल करते हुए शतकीय पारी खेली और फिर अपना पहला मैच खेल रहीं लेग स्पिनर आशा शोभना ने कमाल करते हुए साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मंधाना ने 127 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंत में दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों पर 37 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर ने 42 गेंदों पर 31 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 122 रनों पर ढेर हो गई। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा 33 रन सुने लुस ने बनाए। शोभना ने चार विकेट हासिल किए।
Tags
Next Story
