क्रिकेट के मैदान में खूनी संघर्ष: 12 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

क्रिकेट के मैदान में खूनी संघर्ष: 12 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
X


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में खेल के मैदान से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक 12 वर्षीय बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मैदान में खेल रहे 12 साल के बच्चे और एक 15 साल के किशोर के बीच हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि 15 वर्षीय किशोर ने अपने 17 साल के चचेरे भाई और एक अन्य साथी को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर मासूम बच्चे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चे के सिर और गर्दन पर बेरहमी से वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल की टिप्पणी:

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। महज खेल के मैदान में शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या तक पहुंच जाए, यह दर्शाता है कि किशोरों में धैर्य की कमी और हिंसक प्रवृत्ति किस कदर बढ़ रही है। बच्चों के व्यवहार और उनकी संगति पर अभिभावकों को विशेष नजर रखने की जरूरत है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story