कैमरन ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा, सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने

कैमरन ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा, सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने
X

अबू धाबी में IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है, जिसमें 77 स्लॉट भरे जाने हैं. इनके लिए 369 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहले सेट में 6 प्लेयर्स ऑक्शन पूल पर लाए गए। इसमें से 2 ही बिके। डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

Next Story