हरमन प्रीत के दो गोल की मदद से भारत ने इंग्लैंड को हराया

X
By - vijay |26 Feb 2025 2:03 PM IST
भुवनेश्वर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में इंग्लैंड पर कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर एफआईएच हॉकी प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण का शानदार अंत किया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो बार (26', 33') स्कोर करके भारत को मंगलवार रात एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इसके साथ भारत अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने 24 घंटे पहले भारत को रोमांचक 3-2 से हराया था।
Next Story
