IND vs ENG, 2nd Test, Day 3:: दूसरे टेस्ट में भारत ने की दमदार वापसी, 244 रनों की बढ़त बनाई

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक (269) की बदौलत पहली पारी में 587 रन बनाए हैं। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 89.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 407 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। लेकिन यशस्वी जायसवाल 51 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 22 गेंद में 28 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर केएल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले तीसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने जो रूट और बेन स्टोक्स का विकेट गंवाया। लेकिन उसके बाद जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी की। हैरी ब्रूक 234 गेंद में 158 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स 5 रन ही बना सके। ब्रायडन कार्स और जोश टंग खाता नहीं खोल सके। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए हैं, जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट झटके। सिराज ने शोएब बशीर को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।