IPL: लखनऊ ने जमाया जीत का 'छक्का', मुंबई को मिली 12 रन से एक और हार

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल खेलते हुए ज्यादा साल नहीं हुए हैं, लेकिन टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए काल की तरह है। एक बार फिर ये साबित हुआ है। लखनऊ ने आईपीएल-2025 में शुक्रवार को अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 12 से हरा दिया।लखनऊ ने जमाया जीत का 'छक्का', हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार की मेहनत नहीं आई काम, मुंबई को मिली एक और हार। लखनऊ की चार मैचों में से यह दूसरी जीत है। मैच में टॉस हारने के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई ने आखिरी ओवर में 191 रन ही बना सकी। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की यह चार मैचों में से तीसरी हार है। इस हार के साथ मुंबई की टीम अब 7वें स्थान पर आ गई है। इ
लखनऊ के खिलाफ एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। मुंबई के दोनों ओवर बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकेल्टन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मुंबई के लिए नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर मोर्चा संभाला। नमन धीर मुंबई के लिए 24 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने सधी हुई बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन बल्लेबाजी में वह टीम के लिए संघर्ष करते हुए दिखे।