पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी , सिंधु-अचंत ने की भारतीय दल की अगुवाई

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी , सिंधु-अचंत ने की भारतीय दल की अगुवाई
X

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम से बाहर हो रहा है। खिलाड़ी सीन नदी पर नाव के सहारे 6 किलोमीटर लंबी परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा ले रहे हैं। सबसे आगे ग्रीस का दल है। दूसरे स्थान पर रिफ्यूजी और तीसरे पर अफगानिस्तान है। इस ओपनिंग सेरेमनी से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ।

शनिवार (27 जुलाई) को भारत का बैडमिंटन कार्यक्रम

शाम 7.10 बजे- पुरुष एकल ग्रुप, लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला)

रात 8 बजे- पुरुष युगल ग्रुप- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी व रोनन लाबर (फ्रांस)

रात 11.50 बजे- महिला युगल ग्रुप- अश्विनी पोनप्पा व तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग व कोंग ही योंग (कोरिया)

27 July 2024

12 : 54 : 55 AM

Paris 2024 Olympics: फ्रांस नायिकाओं को श्रद्धांजलि दी गई

फ्रांस के इतिहास की दस नायिकाओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें ओलम्पे डी गॉजेस, एलिस मिलियट, गिसेले हलीमी, सिमोन डी ब्यूवोइर, पॉलेट नारडाल, जीन बैरेट, लुईस मिशेल, क्रिस्टीन डी पिजान, ऐलिस गाइ और सिमोन वील थीं।

Next Story