टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की हार, हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में

टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की हार, हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में
X


पल्लेकल (श्रीलंका)। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय सिलसिला बरकरार रखा है। पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से धूल चटाकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस हार के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो गई है। सुपर-8 में इंग्लैंड के अब 4 अंक हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के खाते में महज एक अंक है। यदि पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत भी लेता है, तो उसके अधिकतम 3 अंक ही होंगे, जो अंतिम चार में पहुंचने के लिए नाकाफी लग रहे हैं।

हैरी ब्रूक का धमाकेदार शतक:

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। ब्रूक की इस शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी:

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया। बाबर आज़म ने 25 रन बनाए, जबकि कप्तान सलमान आगा (5) और सैम अयूब (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और लियम डॉसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story