शिखर धवन ने किया संन्यास का एलान

X
By - राजकुमार माली |24 Aug 2024 8:55 AM IST
भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेले बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को क्रिकेट से संन्यास से लिया। धवन ने सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि वह इंटरनेशनल, डॉमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।
शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह दोबारा टीम में नजर नहीं आए। शिखर धवन ने पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं अपने क्रिकेट के सफर का अध्याय खत्म कर रहा हूं। मैं अपने साथ कई सारी यादें ले जा रहा हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।"
Next Story
