सनमून पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में दबदबा भावना ने 10वीं में 87% के साथ किया टॉप; मेधावियों का स्वागत

X
भीलवाड़ा | सनमून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 5वीं, 8वीं और 10वीं बोर्ड परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। 10वीं में भावना ने 87%, दीपिका ने 79% और वैदांशी ने 77% अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 के कुल 19 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
वहीं, 5वीं में आराध्या, चिराग, हार्दिक, आयात, अक्शा, जेहरा, सोनल तथा 8वीं में सौरभ, कनिष्क, आयशा, जेबा, माही, वंशिका ने 'A' ग्रेड हासिल की। स्कूल परिवार ने सभी मेधावियों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Next Story
