तीसरा टी20 मैच टाई, सुपर ओवर से होगा फैसला; रोमांचक मुकाबले में भारत की जबरदस्त वापसी

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को टाई करा दिया। अंतिम पलों में रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2-2 विकेट लेकर मैच को टाई करा दिया। श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना पाई।
भारतीय टीम श्रीलंका के सामने 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 3 अहम विकेट जल्दी गिर गए। यशस्वी जायसवाल, संजु सैमसन और रिंकू सस्ते में आउट होकर चलते बने। इस दौरान शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वह भी सस्ते में आउट हो गए। शुभमन गिल (39) और रियान पराग (26) ने कुछ रन बनाए। इससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। आखिरी के ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने कुछ हाथ दिखाए। उन्होंने 25 रन बनाए।
इधर, श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट रवि बिश्नोई ने गिराया। उन्होंने पथुम निशांका को रियान पराग के हाथों कैच कराया। इससे पहले मोहम्मद सिराज की गेंद पर संजु सैमसन ने विकेट के पीछे आसान कैच टपका दिया। कम स्कोर को डिफेंड कर रही भारतीय टीम को यह महंगा पड़ सकता है। कुशल मेंडिस 43 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वानिंदू हसरंगा 3 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। इसकी अगली ही बॉल पर कप्तान चरिथ असलंका भी आउट हो गए। वह विकेट के पीछे कैच आउट हुए। इसके बाद रिंकू सिंह को बॉल थमाई गई। उन्हें सेट बैटर कुशल परेरा का विकेट निकाला।
इस मैच के लिए भारतीय टीम में 4 बदलाव किए गए। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत को आराम दिया गया। वहीं, आउटफील्ड गीली होने के चलते मैच में करीब एक घंटे की देरी हुई। इससे पहले भारत दो मैच जीत चुकी है। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि तीसरा और आखिरी मैच जीतकर टीम टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दे। इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी।
भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में हैं। इनका बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। दोनों मैचों में भारत ने डोमिनेट किया है। गेंदबाजों में रवि बिश्नोई और अर्शदीप विकेट चटका रहे हैं। अगर भारत तीसरे मैच में श्रीलंका को हरा देता है तो यह पहला मौका जब भारत श्रीलंका को उसी के घर में कोई सीरीज हरा पाया हो। श्रीलंका को घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन समय के साथ लंकाई टीम कमजोर होती चली गई और उसे अब हराना इतना कठिन नहीं रहा।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, संजु सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग/ वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निशांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, कामेंदू मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), दिनेश चांदीमल, वानिंदू हसरंगा, रोमेश मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, मथिषा पथिराना, असिथा फर्नाडो।