कार्लोस अल्काराज ने Novak Djokovic को हराकर एक बार फिर जीता खिताब

X
By - राजकुमार माली |15 July 2024 12:28 AM IST
कार्लोस अल्कारा ने विंबलडन 2024 पुरुषों के सिंगल फाइनल में नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को एक बार फिर हरा दिया है. 21 वर्षीय खिलाड़ी के लिए यह लगातार दूसरा विंबलडन खिताब है. उन्होंने तीसरा सेट टाई-ब्रेकर 7-6 (4) के जरिए जीता, हालांकि तीसरे सेट में जोकोविच ने उन्हें कड़ी टक्कर दी. इससे पहले दो सेट अल्काराज ने 6-2 और 6-2 से जीता. स्पैनिस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक जोकोविच को हराकर विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया. अल्काराज अब फ्रेंच ओपन और विंबलडन लगातार जीतने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं.
Next Story
