उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आज

X
By - Bhilwara Halchal |12 July 2023 7:21 PM IST
उदयपुर, । राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार 13 जुलाई को जिले के सभी उपखंड मुख्यालय के पंचायत समिति परिसर में प्रातः 11 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान मुख्य सचिव भी वीसी के माध्यम से चर्चा करेंगी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने इन शिविरों में उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी पीएचईडी, विद्युत, निर्माण, जल, चिकित्सा आदि विभाग के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए है। शिविरों में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, नाली, सफाई, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी हुई समस्याओं को जनसुनवाई में प्राथमिकता दी जायेगी।
Next Story
