स्वच्छ भारत मिशन : नीमच माता क्षेत्र में श्रमदान

स्वच्छ भारत मिशन : नीमच माता क्षेत्र में श्रमदान
X


 
उदयपुर,  । सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर द्वारा “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत उदयपुर शहर के नीमच माता क्षेत्र, राजकीय विद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया।
केन्द्र के परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर परा क्षेत्रीय केंद्र के स्टाफ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाली के अध्यापक, विद्यार्थी एवं वन सुरक्षा प्रबंध समिति देवाली के सदस्यों के 2 समूह में श्रमदान कार्यक्रम में अपनर भागीदारी सुनिश्चित की। इसमें मुख्यतः प्लास्टिक की थैलियाँ, बोतल इत्यादि इकट्ठा कर क्षेत्र को स्वच्छ किया गया। परामर्शक शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे निरंतर कायम रखने की बात कही। इस कार्यक्रम में सुनील भण्डारी, हितेष पानेरी, हीरालाल औदिच्य, भेरुलाल गाडरी, कमल गमेती, श्रीमती अर्चना जैन आदि का सहयोग रहा।

Next Story