स्कूल में बनाई झाकियां

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट में विद्या निकेतन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें अध्यक्ष भंवर चंडालिया, चतर डाँगी, सुनिल गाँधी, भिकम खाबिया, कौशल गौड़, रमण कंसारा आदी ने झांकियों का अवलोकन किया। जिसमें मुख्य झाँकियों में कारावस में कृष्णा संग यमुना पार करते वासुदेव, ओखली में बधे कृष्ण, द्रोपदी चीर हरण, 'संदीपनी आश्रम श्री कृष्ण विवाह, नृसिंह अवतार, कृष्ण मीरा भक्ति, कृष्ण सुसमा मिलन, कृष्ण रास लीला, राधा कृष्ण अन्त में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। सभी ने प्रसाद ग्रहण' करके अपने घर की और प्रस्थान किया। झांकी में प्रथम स्थान पर द्रोपदी चिर हरण द्वितीय स्थान पर कृष्ण कारावास रही। झाँकियाँ सरोज महात्मा, रतन कंबर, हेमलता सर्वा, चेतना लक्षकार मीना, जीनगर माया कंवर, रेखा जीनगर, निलेश शर्मा, संजना, हिरालाल के सहयोग द्वारा बनाई गई। अभिभावक एवं अतिथि अधिक से अधिक मात्रा में उपस्थित हुए प्रधानाचार्या उषा राणावत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
