चारभुजा नाथ शहर भ्रमण को निकलें

चारभुजा नाथ शहर भ्रमण को निकलें
X

भीलवाड़ा। श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजाजी मंदिर ट्रस्ट के बडा मंदिर में चारभुजा नाथ की शोभायात्रा में फूल डोल महोत्सव के तहत चारभुजा नाथ राधा कृष्ण की छोटी मूर्तियां को बेवान में विराजित करा कर भक्तों सग गुलाल खेलते हुए चांदी के बैवान में साय बड़े मंदिर से निकलकर शहर भ्रमण को निकले। जगह-जगह बेवान का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं परिवार जनों ने मिलकर आरती कर भेंट रखी।
चारभुजा नाथ का बैवाण धान मंडी ,सांगानेरी गेट होते हुए साय 9:30 बजे दूधाधारी गोपाल मंदिर पहुंचा जहां फागण के भजनों से चारभुजा नाथ का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं परिवार जनों द्वारा चारभुजा नाथ की आरती की। उसके बाद चारभुजा नाथ भदादा मोहल्ला होते हुए पुरी रात भर शहर भ्रमण करते हुए 9 अप्रैल मंगलवार नव वर्ष की शुभ वेला पर शोभायात्रा मंदिर प्रांगण 7:30 बजे पहुंचेगा, बड़े मंदिर पर महाआरती कर बैवान का स्वागत किया जाएगा।

Next Story