तहसीलदार व पशु चिकित्सक ने किया श्याम गोशाला का सत्यापन

तहसीलदार व पशु चिकित्सक ने किया श्याम गोशाला का सत्यापन
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट में गो संरक्षण एव संवर्धन अधिनियम के तहत इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह अप्रैल, मई, जून व जुलाई के अनुदान के लिए तहसील दार देवा राम भील व वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ राजकुमार भारद्वाज द्वारा श्री जयसिंह श्याम गोशाला आमेट के गोवंश का भौतिक सत्यापन कर वीडियो ग्राफी की गई। जिसमें सभी श्रेणी के कुल 503 गोवंश संधारित किए गए। जिसमें गो वंश का स्वास्थ्य व रख रखाव अच्छा हैं। सभी गोवंश के लिए हरे घास, पौष्टिक आहार, छाया व पानी की अच्छा व्यवस्था की जा रही है। गोवंश के भौतिक सत्यापन में पशु निरीक्षक विकास बेनीवाल, विजेंद्र सिंह राठौड़, गोशाला के व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा, श्री गोभक्त सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेश छीपा, दलपत सिंह राठौड़ गोसेवक सोहन सिंह, प्रकाश महात्मा, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Next Story