बुथ जीत से ही विधानसभा कि जीत होगी - कैलाश मेंवाड़ा

राजसमन्द( राव दिलीप सिंह ) विधानसभा चुनाव 2023 के चलते कुम्भलगढ विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार का आमेट ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका क्षैत्र के चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन किया गया ।
कार्यक्रम के उद्धघाटन अवसर पर पुर्व विधायक गणेश सिंह परमार ने कहा कि डीएम एफ टी फंड के मार्फत दौ सौ तेतीस करोड़ के विकास कार्य कुम्भलगढ विधानसभा में हुए ,सरकार में अपना विधायक होता तो और अधिक विकास कार्य होते , उन्होंने अशोक गहलोत सरकार की योजना गिनाते हुए कहा कि सभी सरकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार कि देन है । वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कि जीत हम सब की जीत है और हार भी हम सब की हार होगी , प्रदेश में कांग्रेस सरकार पुनः: रिपीट हो रही है उसमें हम सभी मेहनत कर योगेन्द्र को विधायक बनाकर विधानसभा भेजे यह हम सभी की जिम्मेदारी होगी । नगर पालिका कैलाश मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कि सभी के कड़ी मेहनत से बुथ मजबुत तो हम सब मजबुत स्थिती से जीत हासिल करेंगे । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुंडावत , पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह राव ,राम लाल गुर्जर , जगदीश शर्मा , सुरेश पारीक , नगर पालिका उपाध्यक्ष मिरू खां मंसुरी , नगर अध्यक्ष रतन लाल तेली ,पुर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा , अब्दुल रहमान , गायड़ सिंह , बहादुर सिंह , नेनु राम कुमावत , गणपत चौधरी , भभुत सिंह कितावत आदी ने संबोधित किया ।
इस अवसर पर ब्लॉक एवं नगर कमेटी पदाधिकारी , महिला ब्लॉक अध्यक्ष नर्बदा कंवर एवं पदाधिकारी सरपंच , पार्षद आदी उपस्थित थे ।
