आज हम  होंगे चांद पर

आज हम  होंगे चांद पर
X

बेंगलुरु, । भारत का चंद्रयान-3  इतिहास रचने को तैयार है। 140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें उस क्षण पर टिकी हैं जब भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग  करेगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश  बन जाएगा। इस मिशन पर केवल 600 करोड़ रुपये का खर्च आया है। हर भारतीय इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता है। इसरो 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे से इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा।अधिकांश स्कूलों, कॉलेजों में भी सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज के साथ ही दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी प्रसारण होगा। इसरो ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, मिशन तय समय पर है। नियमित जांच की जा रही है। इसरो ने विश्वास जताया कि कामयाबी अवश्य मिलेगी। अगर कोई तकनीकी समस्या आती है तो लैंडिंग 27 अगस्त तक टाली जा सकती है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई के अनुसार, विज्ञानियों का ध्यान अब चंद्रमा की सतह के ऊपर अंतरिक्ष यान की गति को कम करने पर होगा। यदि हम उस गति को नियंत्रित नहीं करते हैं तो क्रैश लैंडिंग की आशंका रहेगी।

Next Story