गांधी को दी श्रद्धांजलि

गांधी को दी श्रद्धांजलि
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर आमेट कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने कहा कि वह भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज के स्वर्णिम अध्याय के प्रणेता, संचार क्रांति के जनक थे। चेयरमैन ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और दूरदृष्टि के धनी राजनेता, गरीबों के महान हित चिंतक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव योगेंद्र सिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत, लोकसभा सहप्रभारी रोशन लाल तेली, पूर्व पीसीसी सदस्य गोपाल जोशी, सरपंच रामलाल गुर्जर सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Next Story