हरियाली अमावस्या पर दो दिवसीय मेला 17-18 को आधे दिन का रहेगा अवकाश

X
By - Bhilwara Halchal |11 July 2023 7:39 PM IST
उदयपुर । उदयपुर शहर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर 17 व 18 जुलाई को फतहसागर की पाल व सहेलियों की बाड़ी पर मेला आयोजित होगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के आदेशानुसार हरियाली अमावस्या पर 17 जुलाई को मध्याह्न पश्चात 1ः30 बजे बाद आधे दिन का स्थानीय अवकाश रहेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशानुसार स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया था। संशोधित आदेश के अनुसार 20 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा पर आधे दिन का अवकाश देय रहा तथा हरियाली अमावस्या पर आधे दिन का अवकाश देय रहेगा।
Next Story
