शहरी स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन विलास हुआ नेशनल सर्टिफाइड

शहरी स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन विलास हुआ नेशनल सर्टिफाइड
X


उदयपुर  । राष्ट्रीय गुणवत्ता मिशन के अंतर्गत उदयपुर के सक्टर 14 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन विलास का एनक्यूएएस के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण किया गया है। सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि पिछले महीने मिशन के लिए आई राष्ट्रीय स्तर की टीम ने इसका निरीक्षण किया एवं 83 प्रतिशत अंकों से राष्ट्रीय प्रमाणिकृत किया। उन्होंने प्रमाणिकृत होने पर सभी को बधाई दी। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने कहा कि जिला स्तर की क्वालिटी सेल टीम और सेक्टर 14 के स्टाफ ने पूरी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ रानी अहारी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Next Story