video मिलावटी खानपान और अधिक व्यायाम भी हो सकता है युवाओं की मौत का एक बड़ा कारण-डॉ.मित्तल

video मिलावटी खानपान और अधिक व्यायाम भी हो सकता है युवाओं की मौत का एक बड़ा कारण-डॉ.मित्तल
X


भीलवाड़ा (हलचल)। पिछले कुछ समय से अचानक युवाकों की मौत के मामले बढ़े है। इससे लोगों में भय के साथ ही कई तरह की चर्चाएं भी है। इसे लेकर भीलवाड़ा हलचल ने बृजेश बांगड़ मेमोरियल अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.आलोक मित्तल से बातचीत की। मित्तल ने कहा कि खान पान और मिलावटी वस्तुएं जंकफुड एक बड़ा कारण है। इसी के साथ उनका कहना था कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम भी क्षमता से ज्यादा नहीं करना चाहिए। उन्होंने वैसे तो युवाओं की अचानक मौत के पीछे कुछ चिकित्सकीय कारण भी बताये लेकिन उनका मानना है कि भीलवाड़ा में अत्याधिक मात्रा में तलीय वस्तु का सेवन होता है। इनमें चाट पकौडी व नमकीन मुख्य है। ऐसी खाद्य सामग्री से बचना चाहिए। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मिलावटी मिर्ची मसाले और तेल इस तरह की बीमारियों को बढ़ा रहे है और इसी के चलते अकारण मौते हो रही है। उन्होंने गंदी जगहों और फुटपाथी खाद्य सामग्री की दुकानों से भी बचने की सलाह दी। 
 ...

 

Next Story