video आश्रयहीन असहाय बीमारों के लिए पीडि़त मुक्त राजस्थान अभियान भीलवाड़ा में आज से

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आश्रयहीन असहाय बीमारों के पीडि़त मुक्त राजस्थान अभियान भीलवाड़ा में 2 व 3 मार्च को चलाया जा रहा है। अजमेर में 29 फरवरी व 1 मार्च को यह अभियान चलाया गया । नागौर में 2 और 3 मार्च तथा टौंक में 4 व 5 मार्च को यह अभियान चलाया जा रहा है।
विजय गुप्ता ने बताया कि आश्रयहीन असहाय बीमारों के पीडि़त मुक्त राजस्थान अभियान की शुरूआत भीलवाड़ा में जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस अभियान के तहत जहां कहीं भी असहाय बीमार नजर आते है उन्हें आश्रय दिया जाएगा। इनका अच्छी तरह से रख रखाव होगा, उनका ईलाज किया जाएगा। अगर असहाय अपने परिवार के पास जाना चाहते है तो उन्हें मिलवाया जाएगा। अगर परिवारजन इन्हें नहीं अपनायेंगे तो अपना घर आश्रम में परिवार जनों की तरह रखा जाएगा।
गुप्ता ने बताया कि अगर किसी को भी आश्रयहीन असहाय बीमार लावारिस हालत में नजर आते है तो इनकी सूचना 8764396814 या 9950737673 पर दे सकते है।
