VIDEO पुलिस की होली में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे की धुन पर झूमे कलेक्टर-एसपी

VIDEO पुलिस की होली में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, डीजे की धुन पर झूमे कलेक्टर-एसपी
X

 भीलवाड़ा (संपत माली)। होली के त्योहार पर शहर की कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों ने बुधवार को जमकर होली मनाई। पुलिस लाइन में आज सुबह पुलिसकर्मियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, एएसपी चंचल मिश्रा, डीएसपी सिटी नरेंद्र दायमा और डीएसपी सदर रामचंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने फिल्मी और राजस्थानी गानों  पर पुलिस अधिकारियों ने ठुमके लगाये और जमकर रंग गुलाल उड़ाया। एक दूसरे को बधाई दी। 

 पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन सरोह में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर, एसपी, एएसपी,डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी थिरकते दिखाई दिए। होली के रंग में अधिकारी हो या फिर कर्मचारी सभी रंगे हुए नजर आये। वहीं महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भी राजस्थानी गीत अमलीड़ों-अमलीड़ो...गले में चुन्नी लाल... ऐ जी ओ जी, लो जी सुनो जी जैसे  गानों पर जमकर ठूमके लगाए। इस मौके पर कलेक्टर मोदी और एसपी सिद्धू ने पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी।  इस मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, डीएसपी राहुल जोशी,  डीएसपी शाहपुरा, कोतवाल पुष्पा कासौटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story