VIDEO पेट्रोल पंप पर लूट का फरार आरोपित 23 साल बाद गिरफ्तार, 5 हजार का घोषित था ईनाम

VIDEO पेट्रोल पंप पर लूट का फरार आरोपित 23 साल बाद गिरफ्तार, 5 हजार का घोषित था ईनाम
X

 भीलवाड़ा बीएचएन। गुलाबपुरा पुलिस ने एक पेट्रोल पंप लूट के मामले में फरार लालसिंह को 23 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस का दावा है कि पुलिस ने 2500 किलोमीटर तक पीछा कर इस वांछित आरोपित को दबोचा है।  

गुलाबपुरा थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि  9 नवंबर 2001 को नया  जोरावरपुरा निवासी और 29 मिल चौराहा स्थित शिवम पेट्रोल पंप के सेल्समेन राजेन्द्र मेघवाल ने गुलाबपुरा थाने में रिपोर्ट दी कि परिवादी और महादेव जाट, उक्त पंप पर नौकरी करते हैं। आज छोगालाल के दो मेहमान मदन लाल व कैलाश भी पंप के अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12.15 बजे राजेंद्र, छोगा की होटल से चाय लेने के लिये गया था। चाय लेकर वापस पैट्रोल पम्प पर आया था कि पीछे से तीन आदमी आये,जिन्होने परिवादी से कहा कि टेलीफोन करना है । परिवादी राजेंद्र ने उन्हें मना कर दिया। इस पर उन्होंने राजेंद्र को गेट के अन्दर धक्का दिया ओर तीनों अन्दर आ गये। इनमें से दो बदमाशों के हाथ में चाकू च एक के हाथ में कट्टा (रिवाल्वर) था।  रिवाल्वर को राजेंद्र के सिर पर लगा दिया व कहा कि रूपये निकाल । इतने में दोनो चाकू वाले व्यक्ति अन्दर कमरे में चले गये और महादेव को चाकू बताकर तिजोरी की चाबी मांगी तो महादेव ने तिजोरी खोल कर अंदर पड़े रुपये दे दिये । रिवाल्वर वाले ने टेबल की रैक में पड़े रूपये एक बैंग में डाल लिए व देशी कट्टे से फायर किया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। इसके बाद मामले में आरोपी बादशाह पुत्र नेकराम केवट व गौरे लाल पुत्र बचेलाल लोदी राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, जबकि तीसरा आरोपित यूपी के औरैया जिले के मलगोंवा निवासी लालसिंह 45 पुत्र बीरबल राजपूत तभी से फरार था। पुलिस ने सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत लाल सिंह की तलाश शुरु की। करीब 2500 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद इस आरोपित लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस पर 5 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था।   इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सीआई सिंह के साथ एसआई उगमाराम, कांस्टेबल कालूराम व दिनेश शामिल थे।  

Next Story