Video वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे बिजौलियां क्षेत्र के युवकों की कार हरियाणा में ट्रेक्टर से टकराई, दो की मौत, दो घायल

Video वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे बिजौलियां क्षेत्र के युवकों की कार हरियाणा में ट्रेक्टर से टकराई, दो की मौत, दो घायल
X

भीलवाड़ा (हलचल)। जिले के बेरीसाल कस्बे से वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए दो युवकों की हरियाणा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। इस घटना के बाद बेरिसाल में परिजनों में हा-हाकार मच गया।
जानकारी के अनुसार बिजौलिया थानान्तर्गत बेरीसाल के रहने वाले कमलेश धाकड़ के साथ सुरेन्द्र धाकड़, गिरधरपुरा का प्रेमशंकर और पीपलूंदा का रवि धाकड़ वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू से लौट रहे थे। उनकी कार हरियाणा के रोहतक जिले में हाइवे पर ट्रेक्टर ट्रोली से टकरा गई जिससे कमलेश धाकड़ और रवि धाकड़ की मौत हो गई। जबकि सुरेन्द्र और प्रेमशंकर घायल हुए है जिन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बिजौलियां क्षेत्र से संजय धाकड़ के साथ ही कई लोग रोहतक पहुंचे है जहां दोनों मृतकों का अन्त्य परीक्षण के बाद वे शव लेकर रवाना होंगे। इस घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजनों में हा-हाकार मच गया। 
 

Next Story