VIDEO भीलवाड़ा के डॉक्टरों ने जयपुर में किया प्रदर्शन

VIDEO भीलवाड़ा के डॉक्टरों ने जयपुर में किया प्रदर्शन
X

भीलवाड़ा  जयपुर हलचल । राइट टू हेल्थ बिल  के विरोध में सोमवार को भीलवाड़ा से गए चिकित्सकों ने प्रदेश भर के हजारों डॉक्टरों के साथ  जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। डॉक्टर जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च 11 बजे के करीब एसएमएस मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ। जो गोखले हॉस्टल मार्ग, सूचना केंद्र टोंक रोड, महारानी कॉलेज तिराहा, अशोक मार्ग, राजपूत सभा भवन, पांच बत्ती, एमआई रोड, अजमेरी गेट, न्यू गेट, अल्बर्ट हॉल, होते हुए वापस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान डॉक्टर्स 4.5 किलोमीटर पैदल चले।
भीलवाड़ा से आज सुबह दो बसें और कार से डॉक्टरों का जत्था जयपुर के लिए रवाना हुआ था। जयपुर पहुंचकर उन्होंने प्रदेश भर के चिकित्सकों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वहीं आज भीलवाड़ा में निजी चिकित्सालय बन्द है और चिकित्सकों ने ब्लेक डे मनाया है। 

Next Story