VIDEO : Levis के नाम से बेचे जा रहे डुप्लीकेट लोवर, टी-शर्ट और पेंट बरामद,, तीन प्रतिष्ठानों पर हुई रेड, दहशत के चलते गिरे दुकानों के शटर

भीलवाड़ा विजय गढ़वाल। लिवाइस Levis कंपनी के नाम से डुप्लीकेट रेडिमेड गारमेंट्स (Duplicate Readymade Garments) की बिक्री शिकायत पर कंपनी प्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ शहर की तीन रेडिमेड गारमेंट्स शॉप पर एक साथ रेड की। मौके से डुप्लीकेट पेंट, लोवर, टी शर्ट बरामद किये है। उधर,अचानक पड़ी रेड की खबर कुछ ही देर में रेडिमेड गारमेंट्स दुकानदारों में फैलने से हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिये।
डीएसपी सिटी नरेंद्र दायमा ने बताया कि लिवाइस कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दी कि उनकी कंपनी के नाम से शहर की कुछ रेडिमेेड गारमेंट्स शॉप पर डुप्लीकेट गारमेंट्स बैचे जा रहे हैं। इस शिकायत के बाद डीएसपी दायमा, भीमगंज थाना प्रभारी आशुतोष व कोतवाल पुष्पा कासौटिया के साथ कंपनी प्रतिनिधियों ने सिरकी मोहल्ला, महावीर मोहल्ला क्षेत्र में तीन गारमेंट्स शॉप पर एक साथ रेड (raid) की। कंपनी प्रतिनिधि की सूचना पर इन शॉप्स से पुलिस नेडुप्लीकेट गारमेंट्स पेंट टीशर्ट और लोअर बरामद किए। कुछ दुकानों पर डुप्लीकेट माल (duplicate goods) मिलने की बात भी सामने आई है। उधर, दूसरी और अचानक पड़ी रेड से इस तरह के डुप्लीकेट रेडिमेड गारमेंट्स बैचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शहर की कई दुकानों के शटर गिर गये। फिल्हाल कार्रवाई जारी है। #BHILWARA NEWS
किस दुकान से कितना मिला डुप्लीकेट
माल कोतवाली पुलिस के अनुसार सिरकी मोहल्ला स्थित आरआर सेल्स पर तलाशी के दौरान 67 लोवर, 30 जींस और 141 टीशर्ट बरामद की है पुलिस का कहना है कि दुकान संचालक बाहर गया हुआ है।
लिवाइस की 230 पेंट बरामद
कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस टीम ने सिरकी मोहल्ला स्थित वर्धमान सेल्स पर पड़ताल कर 230 जींस बरामद की है।
63 लोवर बरामद
भीम गंज थाना इलाके में महावीर मोहल्ला स्थित सोनल गारमेंट पर छानबीन करते हुए 63 टी-शर्ट बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल fir काटी जा रही है।
