VIDEO महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन को मिली धमकी को लेकर जताया रोष, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

VIDEO महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन को मिली धमकी को लेकर जताया रोष, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
X

 भीलवाड़ा हलचल। 

देशभर में सिंधी समाज व सनातनी मंदिरों, आश्रम तथा पूजनीय स्थलों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान गुरुद्वारों को लौटाने के बाद इस मामले में भीलवाड़ा के हरी शेवा उदासीन धाम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही है। इसे लेकर हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।  
विदित रहे कि इस मामले की जानकारी भीलवाड़ा के जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू को दे दी गयी है। साथ ही  श्री हरी शेवा धाम रिलिजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भी पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर महामंडलेश्वर के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गयी थी।

इस पत्र में  कहा गया है कि कट्टरपंथी संकीर्ण विचारधारा वाले संगठनों और व्यक्तियों से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन को जान माल की सुरक्षा को खतरा है। उन्हें सोशल मीडिया पर दी गई धमकी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपे गए गुरु ग्रंथ साहिब से संबंधित समाचार पत्रों की कटिंग और महामंडलेश्वर द्वारा आयोजित की गई सभाओं की जानकारी भी दी गई है।

 बता दें महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने राष्ट्रहित कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते हुए अपने विचार रखे थे और इंदौर सहित देश के अन्य भागों में अखिल भारतीय सिंधु संत समाज की ओर से आयोजित धर्म सभा को संबोधित किया था। उसके बाद ही सोशल मीडिया पर यह धमकियां मिलना प्रारंभ हुई है।

ज्ञापन देने वालों में सनातन सेवा समिति , सर्व सिंधी समाज महासभा भीलवाड़ा, सिंधु सेना भीलवाडा, सिंधी सेंट्रल पंचायत (रजि.) सिंधी युवा शक्ति समिति, पूज्य झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान (रजि.). शास्त्रीनगर सिंधी सेवा समिति (रजि), झूलेलाल मंदिर मंडल सिंघुनगर भीलवाड़ा (रजि.). जय माँ इच्छापूर्णी महाकाली, दुर्गा माता मंदिर, श्री मसानिया भैरुनाथ विकास समिति, भीलवाड़ा (राज.), श्री नगर माहेश्वरी सभा राजपूत विकास परिषद (संस्थान), डबल विकेट क्रिकेट एसोसिएशन राजस्थान, राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेन्टर पूज्य झूलेलाल मंदिर सेवा समिति (रजि.), बापूनगर के पदाधिकारीगण एवं समस्त सनातन समाज उपस्थित रहे।

Next Story