VIDEO सूचना केन्द्र चौराहा पहचाना जाएगा गोटे और धनुष-बाण से, उद्घाटन 17 को

X
By - Bhilwara Halchal |3 Dec 2022 1:41 PM IST
भीलवाड़ा (हलचल)। सूचना केन्द्र चौराहा अब बालाजी के गोटे और धनुष-बाण से पहचाना जाएगा। 17 दिसम्बर को इस चौराहे के सौन्दर्यकरण के बाद स्थापित किये जा रहे बालाजी के गोटे और धनुष बाण का लोकार्पण होगा।
नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने हलचल को बताया कि भीलवाड़ा शहर के चौराहों के सौन्दर्यकरण की दिशा में सूचना केन्द्र चौराहे पर एक टन वजनी बालाजी का गोटा और भीलवाड़ा की पहचान के रूप में भील समुदाय का हथियार धनुष-बाण स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ौदा से धनुष-बाण और गोटा बनवाया जो यहां पहुंच गया है। इन्हें अगले कुछ दिनों में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद सुभाष बहेड़िया के जन्मदिन पर 17 दिसम्बर को इस चौराहे का लोकार्पण किया जाएगा।यह सर्किल नगर परिषद के पूर्व सभापति स्व.भगवतीलाल बहेड़िया के नाम पर है।
Next Story
