video शादी से लौट रहे वकील का अपहरण, बेरहमी से पीटकर हाइवे पर पटका, उदयपुर में तोड़ा दम, चार आरोपित डिटेन

भीलवाड़ा बीएचएन। नजदीकी गांव में आयोजित शादी समारोह से लौटते समय तख्तपुरा के एक वकील मोहनलाल अहीर को बीती रात डस्टर व ट्रैक्टर से आये लोगों ने अगवा कर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद वकील को हाइवे पर पटक कर फरार हो गये। घायल वकील को पहले भीलवाड़ा व बाद में उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान वकील ने दम तोड़ दिया। बता दें कि पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर आठ नामजद लोगों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने चार आरोपितों को डिटेन कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
हमीरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, तख्तपुरा निवासी ओमप्रकाश अहीर ने हत्या की रिपोर्ट दी है। ओमप्रकाश ने इस रिपोर्ट में नारायण अहीर, प्रकाश अहीर, सुरेशचंद्र अहीर, शंकर लाल अहीर, कमलेश पुत्र शंकर लाल अहीर, दीपक अहीर, देबी अहीर व कमलेश पुत्र कालू अहीर व तीन-चार अन्य लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर बताया कि तख्तपुरा निवासी, परिवादी ओमप्रकाश अहीर का पिता मोहनलाल अहीर 40 पेशे से वकील थे, जो भीलवाड़ा में प्रेक्टिस करते थे। मोहन लाल गुरुवार को रात नौ-दस बजे करीब ओज्याडा में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने के बाद अपनी वैगन आर कार से अपने गांव तख्तपुरा जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपितों और वकील के बीच किसी मकान/ जमीन को लेकर विवाद था। इसी के चलते मोहन लाल को रास्ते में डस्टर और ट्रैक्टर से आये आरोपितों ने कार के टक्कर मारने के बाद रोक लिया। वकील मोहन लाल को आरोपितों ने कार से खींचा और मारपीट कर डस्टर में डालकर अपने साथ ले गये। जहां उनके साथ गंभीर मारपीट की। इसके बाद आरोपितों ने वकील मोहनलाल अहीर को ये आरोपित गंभीर हालत में हाइवे पर गांव के नजदीक पटक गये। वकील अहीर को परिजन भीलवाड़ा अस्पताल में ले गये, जहां से उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान वकील ने दम तोड़ दिया।
हमीरगढ़ पुलिस उदयपुर पहुंची, जहां महाराणा भूपाल चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नामजद लोगों में से चार को डिटेन कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं शेष आरोपितों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों के लिए रवाना की गई है।
दम तोडऩे से पहले वकील ने रेकार्ड करवाये वीडियो बयान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वकील मोहन लाल अहीर ने हमले के बाद अस्पताल में भर्ती करवाने पर अपने बयानों का वीडियो बनवाया। इस वीडियो में अहीर ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनको कौन, कब और कहां से ले गये और क्या किया। उधर, अहीर के बयानों का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अधिवक्ता अहीर ने मौत से पहले अस्पताल में उपचार के दौरान उसे ओजियाड से आते समय किसने हमला किया किस तरह उसे मारा पीटा और हाईवे पर फेंक गए की पूरी जानकारी दी है देखें भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल पर पूरी जानकारीhttps://youtu.be/SLuV8hfcKZc
