VIDEO जमीन में दबा कई टन तांबा बरामद, मांडल पुलि‍स की कार्रवाई

VIDEO जमीन में दबा कई टन तांबा बरामद, मांडल पुलि‍स की कार्रवाई
X

मांडल (सुरेन्‍द्र सागर)। करेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनगढ़ गांव के पास में आज  पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली। संवाददाता  को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचने पर पाया कि जेसीबी द्वारा जमीन खोदकर कई टन तांबें का माल जमीन खोद कर निकाला जा रहा है।पुलिस से जानकारी लेने पर उन्होंने कोई जानकारी नही दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांडल थाना क्षेत्र से तांबे से भरा ट्रक हाईजैक हो गया। जिसका मांडल थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोपियों  की निशानदेही पर माल की बरामदगी की जा रही हैं। आरोपियों ने माल को जमीन में दबा दिया था। माल की कीमत करोड़ो रूपये बताई गई हैं। अभी और माल की तलाश की जा रही हैं।

Next Story