VIDEO  बैरवा समाज विश्रांति गृह का राज्यमंत्री गुर्जर ने किया उद्घाटन

VIDEO  बैरवा समाज विश्रांति गृह का राज्यमंत्री गुर्जर ने किया उद्घाटन
X

भीलवाड़ा(हलचल)। कांवाखेड़ा में नवनिर्मित बैरवा समाज के विश्रांति गृह का शनिवार को राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने लोकार्पण किया। पार्षद सुशीला बैरवा ने गुर्जर के साथ ही सभी अतिथियों का माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अनिल डांगी, मधु जाजू, रेखा हिरण, मनोज पालीवाल, रजनीश वर्मा, ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय, धर्मेंद्र पारीक, राजेश चौधरी, अशोक जैन, राजकुमार, जीपी खटीक आदि मौजूद थे। अतिथियों ने सुशीला बैरवा द्वारा वार्ड में किए जा रहे विकास कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें जुझारू बताया।
इस मौके पर राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि राजस्थान सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिनमें राशन के गेहूं के साथ अन्य खाद्य सामग्री का वितरण, चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का बीमा सहित कई अन्य कल्याणकारी  योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगों की उन्नति और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

 

Next Story